Monday, March 2, 2009

यह खाएं, कोलेस्ट्राल में कमी लाएं


व्यस्त दिनचर्या और भागमभाग जिंदगी में कुछ भी और कभी भी खाने की आदत, फास्ट फूड पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता और सेहत के प्रति लापरवाही जैसे कारणों से कोलेस्ट्राल बढ़ जाना आम बात है। लेकिन आपकी सेहत के लिए यह बेहद घातक साबित हो सकता है। इससे हृदय रोग और हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। दुनिया में एक तिहाई मौत हृदय रोग या हार्ट अटैक के कारण ही होती है।

क्या होता है कोलेस्ट्राल

कोलेस्ट्राल विटामिन और खनिज की तरह ही होता है। यह भोजन के जरिए शरीर को मिलता है। इसके अलावा लिवर भी कोलेस्ट्राल बनाता है। कोलेस्ट्राल इसलिए जरूरी है क्योंकि यह शरीर के वसा का उपयोग करने की प्रक्रिया में सहायक होता है। खून में दो तरह के कोलेस्ट्राल होते हैं। बैड कोलेस्ट्राल [लो डेंसिटी कोलेस्ट्राल] और गुड कोलेस्ट्राल [हाई डेंसिटी कोलेस्ट्राल]।

गुड और बैड कोलेस्ट्राल के अनुपात से ही हृदय रोग के खतरे का पता चलता है। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि शरीर में गुड कोलेस्ट्राल अधिक और बैड कोलेस्ट्राल कम मात्रा में मौजूद हो। वसा युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पेस्ट्री, चीज, मांस, स्नैक्स, तैलीय पदार्थ बैड कोलेस्ट्राल को बढ़ाते हैं। लेकिन आहार में कुछ बदलाव कर इस खतरे से बचा जा सकता है।

1. वैसे तो अंडे को कोलेस्ट्राल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन, सरे यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में यह साबित कर दिया है कि अंडा खाने से कोलेस्ट्राल के स्तर में कोई फर्क नहीं पड़ता। यही नहीं, हफ्ते में तीन बार अंडा खाना स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, मांसहारी लोगों को कम वसा युक्त लीन मीट खाने की सलाह दी गई है।

2. ओट, दाल, रेशेदार फलों का सेवन करने से भी बैड कोलेस्ट्राल कम होता है।

3. खाना बनाने में सफेद सरसों, जैतून, मक्का और सूरजमुखी का तेल इस्तेमाल करें। यह बैड कोलेस्ट्राल घटाने और गुड कालेस्ट्राल बढ़ाते हैं।

5. नाश्ते में अंडा, मशरूम खाना फायदेमंद है। जहां अंडे से प्रोटीन, ओमेगा-3 और आयरन मिलता है वहीं मशरूम रेशेदार खाद्य पदार्थ है। स्किम्ड मिल्क पिएं। नाश्ता तलकर बनाने की बजाय ग्रिल करें। इससे खाने में वसा और कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है।

6. भूने हुए खाद्य पदार्थ में ओमेगा 3 दस फीसदी कम होता है। यह शरीर में शर्करा और बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

7. रेशेदार फल सब्जियां खाने से भी बैड कोलेस्ट्राल घटता है। विटामिन युक्त आहार, गाजर, मटर, पत्तागोभी जैसी सब्जियां खाने से न केवल बैड कोलेस्ट्राल घटता है, इन्हें खाने से पेट भरा रहने का एहसास भी होता है और वजन नियंत्रित रहता है।

8. अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो सेब और आलूबुखारे की पुडिंग खाएं। इससे भी बैड कोलेस्ट्राल में कमी आती है। यह रेशेदार होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है।

2 comments:

  1. बढ़िया और उपयोगी जानकारी, धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी .
    ह्रदय स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ .

    ReplyDelete