Thursday, January 8, 2009

बाइबिल अब ब्रजभाषा में भी



इतना तो सभी जानते हैं कि दुनिया में अगर किसी पुस्तक का सर्वाधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है तो वह बाइबिल ही है। लेकिन अब बाइबिल ब्रजभाषा में भी उपलब्ध है और इस भागीरथी प्रयास को सफल बनाने का कार्य भी ब्रज के ही कुछ मूर्घन्यविद्वानों ने किया है।

यह संभवत:पहला मौका है जब ब्रजभाषा में किसी प्रमुख धर्मग्रंथ का अनुवाद किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाइबिल सोसायटी की ब्रज समिति द्वारा अंग्रेजी भाषा के मूल संस्करण का ब्रजभाषा में अनुवाद कार्य संपन्न करने में करीब एक दर्जन विद्वानों को बारह वर्ष का समय लगा। इनमें 1133पृष्ठ है ब्रज संस्करण में बाइबिल के पुराने नियम के 36व नए नियम के 27अध्यायों का अनुवाद शामिल किया गया है।

इंटरनेशनल बाइबिल सोसायटी की भारतीय शाखा द्वारा गठित ब्रज समिति के सह समन्वयक प्रभुदयाल ने बताया कि समिति के लिए ब्रजभाषा में बाइबिल जैसे पवित्र ग्रंथ का अनुवाद करने का निर्णय लेना जितना सरल था उसे अंजाम देना उतना ही कठिन। इसीलिए 11सौ से कुछ अधिक पृष्ठों के ग्रंथ का अनुवाद कर प्रकाशन कार्य पूर्ण कराने में उसके कुल चार गुने के बराबर दिन लगे।

उन्होंने बताया कि यूं तो दुनिया की सैकडों भाषाओं में बाइबिल का अनुवाद किया गया है, किंतु ब्रजभाषा में सबसे जटिल समस्या तो अब आई जब इस भाषा के प्रामाणिक शब्दकोष की आवश्यकता महसूस की गई। बोली तथा साहित्य सृजन में अत्यंत समृद्ध ब्रजभाषा का कोई प्रामाणिक शब्दकोष न होना अत्यंत आश्चर्यजनक है।

9 comments:

  1. सुन्दर जानकारी दी है, बधाई.कभी हमारे 'शब्दशिखर' www.shabdshikhar.blogspot.com पर भी पधारें !!

    ReplyDelete
  2. बढिया जानकारी दी . हम भी बृजभाषी हैं . शुक्रिया !

    ReplyDelete
  3. हिम्मत करे इंसान तो क्या हो नहीं सकता.... बधाई..

    ReplyDelete
  4. nice blog yar

    Site Update Daily Visit Now And Register

    Link Forward 2 All Friends

    shayari,jokes,recipes and much more so visit

    copy link's
    http://www.discobhangra.com/shayari/

    http://www.discobhangra.com/create-an-account.php

    ReplyDelete
  5. भई आप तो अपने चिट्ठे के माध्यम से बहुत बढिया जानकारी बांट रहे हैं.बधाई स्वीकारें......

    ReplyDelete
  6. bible se logon ko ye seekhne ki jarurat hai ki bhasha ko kabhi bhi avrodh na samjhen to vikaas ki poori sambhavnaayen hoti hain

    ReplyDelete
  7. कार्टून पर आपकी टिपण्णी के लिए विनम्र आभार.आपकी इ मेल के अभाव में यहाँ लिख रहा हूँ, कृपया अन्यथा न लें. सादर,काजल कुमार

    ReplyDelete
  8. बहुत अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  9. bahut achchhi jankari di hai apne.keep it up

    ReplyDelete